न तेन होति धम्मट्ठो, येनत्थं साहसा [सहसा (सी॰ स्या॰ क॰)] नये।
यो च अत्थं अनत्थञ्च, उभो निच्छेय्य पण्डितो॥
उसे धार्मिक नहीं माना जाएगा जो अचानक किसी चीज को अच्छा समझे, बुद्धिमान वह है जो अर्थ और अनर्थ (अच्छा और बुरा) दोनों का निश्चय करे।
Not by passing arbitrary judgments does a man become just; a wise man is he who investigates both right and wrong.
असाहसेन धम्मेन, समेन नयती परे।
धम्मस्स गुत्तो मेधावी, ‘‘धम्मट्ठो’’ति पवुच्चति॥
जो अचानक धर्म निश्चय नहीं करता, बल्कि धैर्यपूर्वक विचार कर निष्पक्ष होकर न्याय करता है, उस मेधावी को ही धार्मिक कहा जाता है।
He who does not judge others arbitrarily, but passes judgment impartially according to the truth, that sagacious man is a guardian of law and is called just.
न तेन पण्डितो होति, यावता बहु भासति।
खेमी अवेरी अभयो, ‘‘पण्डितो’’ति पवुच्चति॥
अधिक बोलने से कोई पण्डित नहीं हो जाता। जिसमें क्षेम ( शान्ति) है, जो अवैरी है, जो निर्भय है, उसे ही पण्डित कहा जाता है।
. One is not wise because one speaks much. He who is peaceable, friendly and fearless is called wise.
न तावता धम्मधरो, यावता बहु भासति।
यो च अप्पम्पि सुत्वान, धम्मं कायेन पस्सति।
स वे धम्मधरो होति, यो धम्मं नप्पमज्जति॥
बहुत बोलने से कोई धर्मधर (धर्म धारण करने वाला) नहीं हो जाता, थोड़ा भी सुनकर जो काया से धर्म का पालन करता है, जो धर्म में प्रमाद (असावधानी) नहीं करता, वही धर्मधर है।
A man is not versed in Dhamma because he speaks much. He who, after hearing a little Dhamma, realizes its truth directly and is not heedless of it, is truly versed in the Dhamma.
न तेन थेरो सो होति [थेरो होति (सी॰ स्या॰)], येनस्स पलितं सिरो।
परिपक्को वयो तस्स, ‘‘मोघजिण्णो’’ति वुच्चति॥
सिर के बाल सफ़ेद हो जाने से कोई स्थविर (थेरा, वरिष्ठ श्रमण) नहीं हो जाता। वह वय से परिपक्व हो गया है, लेकिन वह व्यर्थ ही वृद्ध हुआ है।
. A monk is not an elder because his head is gray. He is but ripe in age, and he is called one grown old in vain.
यम्हि सच्चञ्च धम्मो च, अहिंसा संयमो दमो।
स वे वन्तमलो धीरो, ‘‘थेरो’’ इति [सो थेरोति (स्या॰ क॰)] पवुच्चति॥
जिसमें सत्य, धर्म, अहिंसा, संयम, दम (इन्द्रिय-निग्रह) है, जिसने अपने विकारों को समाप्त किया है, जो धीर है, उसे ही थेरा कहा जाता है।
One in whom there is truthfulness, virtue, inoffensiveness, restraint and self-mastery, who is free from defilements and is wise — he is truly called an Elder.
न वाक्करणमत्तेन, वण्णपोक्खरताय वा।
साधुरूपो नरो होति, इस्सुकी मच्छरी सठो॥
यदि कोई ईर्ष्यालु, स्वार्थी और दुष्ट हो तो भले ही वह वाक्पटु हो, या उसका वर्ण सुन्दर हो, उसे साधुरूप नहीं कहा जा सकता ।
Not by mere eloquence nor by beauty of form does a man become accomplished, if he is jealous, selfish and deceitful.
यस्स चेतं समुच्छिन्नं, मूलघच्चं समूहतं।
स वन्तदोसो मेधावी, ‘‘साधुरूपो’’ति वुच्चति॥
लेकिन जिसमें ये (ईर्ष्या, स्वार्थ और दुष्टता) जड़ से पूरी तरह नष्ट हो गये हैं, जिसने अपने दोषों को समाप्त कर लिया है, ऐसे मेधावी व्यक्ति को साधुरूप कहा जाता है।
But he in whom these are wholly destroyed, uprooted and extinct, and who has cast out hatred — that wise man is truly accomplished.
न मुण्डकेन समणो, अब्बतो अलिकं भणं।
इच्छालोभसमापन्नो, समणो किं भविस्सति॥
सिर मुँड़ाने से कोई श्रमण नहीं बन जाता, यदि वह अव्रती ( कोई व्रत या संकल्प नहीं रखनेवाला) है, मिथ्यावादी है, इच्छा और लोभ से भरा हुआ है, तो वह श्रमण कैसे बनेगा?
Not by shaven head does a man who is indisciplined and untruthful become a monk. How can he who is full of desire and greed be a monk?
यो च समेति पापानि, अणुं थूलानि सब्बसो।
समितत्ता हि पापानं, ‘‘समणो’’ति पवुच्चति॥
जो छोटे और बड़े सभी पापों का शमन करता है, वही श्रमण कहलाता है।
He who wholly subdues evil both small and great is called a monk, because he has overcome all evil.
न तेन भिक्खु सो होति, यावता भिक्खते परे।
विस्सं धम्मं समादाय, भिक्खु होति न तावता॥
दूसरों से माँगी भिक्षा से जीवनयापन करने से ही कोई भिक्षु नहीं बन जाता, यदि उसमें सभी प्रकार के दुराचरण हैं।
He is not a monk just because he lives on others' alms. Not by adopting outward form does one become a true monk.
योध पुञ्ञञ्च पापञ्च, बाहेत्वा ब्रह्मचरियवा [ब्रह्मचरियं (क॰)]।
सङ्खाय लोके चरति, स वे ‘‘भिक्खू’’ति वुच्चति॥
जो यहाँ पुण्य और पाप से ऊपर उठकर ब्रह्मचर्य का जीवन जीता है और संसार में ज्ञान (सूझबूझ) के साथ आचरण करता है, उसे ही भिक्षु कहते हैं।
Whoever here (in the Dispensation) lives a holy life, transcending both merit and demerit, and walks with understanding in this world — he is truly called a monk.
न मोनेन मुनी होति, मूळ्हरूपो अविद्दसु।
यो च तुलंव पग्गय्ह, वरमादाय पण्डितो॥
मौन रखने से ही कोई मुनि नहीं हो जाता, यदि वह मूढ़ और अज्ञानी हो । जो पण्डित तराज़ू में तौलकर (भलीभाँति जाँचकर) अच्छाई को ग्रहण करता है और इस प्रकार
Not by observing silence does one become a sage, if he be foolish and ignorant. But that man is wise who, as if holding a balance-scale accepts only the good.
पापानि परिवज्जेति, स मुनी तेन सो मुनि।
यो मुनाति उभो लोके, ‘‘मुनि’’ तेन पवुच्चति॥
पाप छोड़ता है, वही मुनि असली मुनि है। जो दोनों लोकों पर मनन करता है, उसे ही मुनि कहा जाता है।
The sage (thus) rejecting the evil, is truly a sage. Since he comprehends both (present and future) worlds, he is called a sage.
न तेन अरियो होति, येन पाणानि हिंसति।
अहिंसा सब्बपाणानं, ‘‘अरियो’’ति पवुच्चति॥
जो प्राणियों की हिंसा करते हैं, वे आर्य (श्रेष्ठ) नहीं हैं।जो सभी जीवों के प्रति अहिंसक है, उसे ही आर्य कहा जाता है।
He is not noble who injures living beings. He is called noble because he is harmless towards all living beings.
न सीलब्बतमत्तेन, बाहुसच्चेन वा पन।
अथ वा समाधिलाभेन, विवित्तसयनेन वा॥
शील और व्रत का पालन करने से, बहुश्रुत होने से, समाधिलाभ हो जाने से, एकान्त शयन करने से
Not by rules and observances, not even by much learning, nor by gain of absorption, nor by a life of seclusion,
फुसामि नेक्खम्मसुखं, अपुथुज्जनसेवितं।
भिक्खु विस्सासमापादि, अप्पत्तो आसवक्खयं॥
हे भिक्षु, यह सोचकर कि मैं सामान्य जनों के लिए दुर्लभ नैष्कर्म सुख का अनुभव कर रहा हूँ , विश्राम न करने लगना, जबतक कि सारे आस्रव (चित्तविकार) नष्ट न हो जाएँ ।
nor by thinking, "I enjoy the bliss of renunciation, which is not experienced by the worldling" should you, O monks, rest content, until the utter destruction of cankers (Arahantship) is reached.
English translation: "Dhammatthavagga: The Just" (Dhp XIX), translated from the Pali by Acharya Buddharakkhita. Access to Insight (BCBS Edition), 30 November 2013, http://www.accesstoinsight.org/tipitaka/kn/dhp/dhp.19.budd.html .
हिन्दी अनुवाद: राजीव
No comments:
Post a Comment