मग्गानट्ठङ्गिको सेट्ठो, सच्चानं चतुरो पदा।
विरागो सेट्ठो धम्मानं, द्विपदानञ्च चक्खुमा॥
मार्गों में अष्टांगिक मार्ग श्रेष्ठ है, सत्यों में चार पद (चार आर्यसत्य) श्रेष्ठ हैं, धर्मों में वैराग्य श्रेष्ठ है, द्विपदों ( मनुष्यों) में देखने वाला (बुद्ध) श्रेष्ठ है।
Of all the paths the Eightfold Path is the best; of all the truths the Four Noble Truths are the best; of all things passionlessness is the best: of men the Seeing One (the Buddha) is the best.
एसेव [एसोव (सी॰ पी॰)] मग्गो नत्थञ्ञो, दस्सनस्स विसुद्धिया।
एतञ्हि तुम्हे पटिपज्जथ, मारस्सेतं पमोहनं॥
दृष्टि की विशुद्धि के लिए केवल यही एक मार्ग है, कोई और नहीं। तुम इसी मार्ग पर चलो, यह मार्ग मार को भ्रम में डालता है।
This is the only path; there is none other for the purification of insight. Tread this path, and you will bewilder Mara.
एतञ्हि तुम्हे पटिपन्ना, दुक्खस्सन्तं करिस्सथ।
अक्खातो वो [अक्खातो वे (सी॰ पी॰)] मया मग्गो, अञ्ञाय सल्लकन्तनं [सल्लसन्थनं (सी॰ पी॰), सल्लसत्थनं (स्या॰)]॥
इस मार्ग पर चलकर तुम दु:ख का अन्त कर सकोगे । राग आदि को समूल नष्ट करने के लिए शल्य (चिकित्सा) के समान इस मार्ग को जानकर मैंने इसका वर्णन किया है ।
Walking upon this path you will make an end of suffering. Having discovered how to pull out the thorn of lust, I make known the path.
तुम्हेहि किच्चमातप्पं, अक्खातारो तथागता।
पटिपन्ना पमोक्खन्ति, झायिनो मारबन्धना॥
(इस मार्ग पर) तुम्हें स्वयं उद्योग करना है, तथागत केवल राह दिखलाते हैं। इस मार्ग पर चलकर ध्यान करने वाले मार के बन्धन से छूट जाते हैं।
You yourselves must strive; the Buddhas only point the way. Those meditative ones who tread the path are released from the bonds of Mara.
‘‘सब्बे सङ्खारा अनिच्चा’’ति, यदा पञ्ञाय पस्सति।
अथ निब्बिन्दति दुक्खे, एस मग्गो विसुद्धिया॥
“सभी संस्कार ( विभिन्न तत्वों के मेल से बनी यह देह या मनोभाव आदि) अनित्य हैं” जो अपनी प्रज्ञा से यह समझता है, उसे दुःख से निर्वेद हो जाता है। यही विशुद्धि का मार्ग है।
All conditioned things are impermanent" — when one sees this with wisdom, one turns away from suffering. This is the path to purification.
‘‘सब्बे सङ्खारा दुक्खा’’ति, यदा पञ्ञाय पस्सति।
अथ निब्बिन्दति दुक्खे, एस मग्गो विसुद्धिया॥
“सभी संस्कार दु:ख हैं” जो अपनी प्रज्ञा से यह समझता है, उसे दुःख से निर्वेद हो जाता है। यही विशुद्धि का मार्ग है।
All conditioned things are unsatisfactory" — when one sees this with wisdom, one turns away from suffering. This is the path to purification.
‘‘सब्बे धम्मा अनत्ता’’ति, यदा पञ्ञाय पस्सति।
अथ निब्बिन्दति दुक्खे, एस मग्गो विसुद्धिया॥
“सभी धर्म अनात्म हैं” जो अपनी प्रज्ञा से यह समझता है, उसे दुःख से निर्वेद हो जाता है। यही विशुद्धि का मार्ग है।
All things are not-self" — when one sees this with wisdom, one turns away from suffering. This is the path to purification.
उट्ठानकालम्हि अनुट्ठहानो, युवा बली आलसियं उपेतो।
संसन्नसङ्कप्पमनो [असम्पन्नसङ्कप्पमनो (क॰)] कुसीतो, पञ्ञाय मग्गं अलसो न विन्दति॥
जो परिश्रम करने के समय परिश्रम नहीं करता, जो युवा और सबल होते हुए भी आलसी है, जिसके मन में कोई संकल्प नहीं है, जो दीर्घसूत्री है, ऐसा आलसी व्यक्ति प्रज्ञा का मार्ग नहीं पाता।
The idler who does not exert himself when he should, who though young and strong is full of sloth, with a mind full of vain thoughts — such an indolent man does not find the path to wisdom.
वाचानुरक्खी मनसा सुसंवुतो, कायेन च नाकुसलं कयिरा [अकुसलं न कयिरा (सी॰ स्या॰ कं॰ पी॰)]।
एते तयो कम्मपथे विसोधये, आराधये मग्गमिसिप्पवेदितं॥
वाणी का अनुरक्षण करे ( सत्य और हितकर वचन बोले), मन से संयमित रहे, देह से अकुशल कर्म न करे, इन तीन कर्म-पथों की विशुद्धि से ही ऋषि (बुद्ध) द्वारा बताये गये मार्ग की आराधना होती है।
Let a man be watchful of speech, well controlled in mind, and not commit evil in bodily action. Let him purify these three courses of action, and win the path made known by the Great Sage.
योगा वे जायती [जायते (कत्थचि)] भूरि, अयोगा भूरिसङ्खयो।
एतं द्वेधापथं ञत्वा, भवाय विभवाय च।
तथात्तानं निवेसेय्य, यथा भूरि पवड्ढति॥
योग (प्रयत्न) से भूरि (ज्ञान, विवेक) उत्पन्न होती है, अयोग (प्रयत्न न करने ) से भूरि में क्षय होता है। उन्नति और ह्रास के इन दो पथों को जानकर अपने आप को इस प्रकार रखना चाहिए ताकि ज्ञान/ विवेक में वृद्धि हो।
Wisdom springs from meditation; without meditation wisdom wanes. Having known these two paths of progress and decline, let a man so conduct himself that his wisdom may increase.
वनं छिन्दथ मा रुक्खं, वनतो जायते भयं।
छेत्वा वनञ्च वनथञ्च, निब्बना होथ भिक्खवो॥
वृक्षों का वन नहीं, बल्कि तृष्णाओं के वन को काटो। तृष्णा के वन और झाड़ियों (मन में छिपी मूल तृष्णाओं) को काटने से ही, भिक्षुओ, निर्वाण प्राप्त होता है ।
Cut down the forest (lust), but not the tree; from the forest springs fear. Having cut down the forest and the underbrush (desire), be passionless, O monks! [20]
याव हि वनथो न छिज्जति, अणुमत्तोपि नरस्स नारिसु।
पटिबद्धमनोव [पटिबन्धमनोव (क॰)] ताव सो, वच्छो खीरपकोव [खीरपानोव (पी॰)] मातरि॥
जबतक नर के मन में नारी के प्रति अणुमात्र कामना का भी झाड़ -झंकाड़ नहीं उखाड़ा जाता, तबतक जैसे दुधमुँहे बछड़े का अपनी माता से लगाव होता है वैसे ही उसका मन कामना से बँधा रहता है।
For so long as the underbrush of desire, even the most subtle, of a man towards a woman is not cut down, his mind is in bondage, like the sucking calf to its mother.
उच्छिन्द सिनेहमत्तनो कुमुदं सारदिकंव [पाणिना]।
सन्तिमग्गमेव ब्रूहय, निब्बानं सुगतेन देसितं॥
हाथ से शरद ऋतु के कुमुद को जैसे जड़ से उखाड़ते हैं, वैसे ही आत्मस्नेह को उखाड़ फेंको और सुगत (बुद्ध) द्वारा उपदिष्ट शान्ति पथ पर चलकर निर्वाण प्राप्त करो।
Cut off your affection in the manner of a man who plucks with his hand an autumn lotus. Cultivate only the path to peace, Nibbana, as made known by the Exalted One.
इध वस्सं वसिस्सामि, इध हेमन्तगिम्हिसु।
इति बालो विचिन्तेति, अन्तरायं न बुज्झति॥
यहाँ मैं वर्षाकाल में रहूंगा, यहाँ मैं हेमंत और ग्रीष्म ऋतु में रहूंगा— ऐसा मूर्ख सोचते हैं। वह अन्तराय (विघ्न) नहीं समझता।
Here shall I live during the rains, here in winter and summer" — thus thinks the fool. He does not realize the danger (that death might intervene).
तं पुत्तपसुसम्मत्तं, ब्यासत्तमनसं नरं।
सुत्तं गामं महोघोव, मच्चु आदाय गच्छति॥
जैसे सोए गाँव को बाढ़ बहा कर ले जाती है, वैसे ही पुत्र, पशु (धन) में आसक्त नर को मृत्यु ले जाती है।
. As a great flood carries away a sleeping village, so death seizes and carries away the man with a clinging mind, doting on his children and cattle.
न सन्ति पुत्ता ताणाय, न पिता नापि बन्धवा।
अन्तकेनाधिपन्नस्स, नत्थि ञातीसु ताणता॥
मृत्यु के आधिपत्य से कोई बन्धु-बान्धव रक्षा नहीं करता- न पुत्र, न पिता, न भाई।
For him who is assailed by death there is no protection by kinsmen. None there are to save him — no sons, nor father, nor relatives.
एतमत्थवसं ञत्वा, पण्डितो सीलसंवुतो।
निब्बानगमनं मग्गं, खिप्पमेव विसोधये॥
ऐसा समझकर बुद्धिमान व्यक्ति शील और संयम के साथ उस मार्ग की शीघ्रता से खोज करे जो निर्वाण तक जाता है ।
Realizing this fact, let the wise man, restrained by morality, hasten to clear the path leading to Nibbana.
English translation: “Maggavagga: The Path" (Dhp XX), translated from the Pali by Acharya Buddharakkhita. Access to Insight (BCBS Edition), 30 November 2013, http://www.accesstoinsight.org/tipitaka/kn/dhp/dhp.20.budd.html .
हिन्दी अनुवाद: राजीव
No comments:
Post a Comment